बड़ी मुश्किल होती है...
हर किसी के नज़रों से लुक-छिपकर
तुम्हें यूं ही तकते रहना!
तुमको इसका इल्म है या नहीं, पता नहीं
मगर हां, कभी उस एक नज़र में झांकना
तुम पाओगे खुद को डूबते और फिर घुलते हुए.
कई नज़रों के सामने उस एक नज़र में
यूं ही खुद को डूबते हुए देखना भी
सच में, बड़ी मुश्किल होती है!!
- आलोक रंजन 'राठौड़'
Comments
Post a Comment